करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद करीना अपने आप को फिट बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में करीना अक्सर इंटरनेट पर अपनी कई अपनी वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस फॉलो भी करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान करीना ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें करीना कपूर सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सूर्य नमस्कार करते हुए शेयर की वीडियो
इस वीडियो को करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ब्लैक पैंट और पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहने हुए सूर्य नमस्कार कर रही हैं और उनके साथ गिनती भी चल रही है। इस वीडियो में 105,106 जैसे नंबर दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है करीना कपूर ने इस दौरान कुल 108 सूर्य नमस्कार किए हैं।
करीना ने अपनी इस लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, 108 बार सूर्य नमस्कार किया, शुक्रगुजार हूं। मैं आज रात पंपकिन पाई खाने के लिए रेडी हूं। यही नहीं इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ करीना कपूर ने अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि खाने के साथ हमें अपनी बॉडी पर भी ध्यान देना चाहिए।

एक्ट्रेस हुई ट्रोलिंग का शिकार
करीना कपूर द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर फैंस के मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों को जहां करीना का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है, तो कई लोगों ने उन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा मुस्लिम में योग गुनाह है। खुले में मत करो, वरना कोई मौलवी फतवा जारी कर देगा।







एक अन्य यूजर ने लिखा, वैसे भी कौन सा जवान हो जाओगी। जबकि कोई एक्ट्रेस के सूर्य नमस्कार करने के तरीके को गलत बताया तो कोई 108 बार सूर्य नमस्कार करने पर सवाल उठा रहा है।

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म…
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना सुपरस्टार आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज देगी। इस फिल्म में करीना और आमिर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



