करीना कपूर की तस्वीर हुई वायरल, फैंस से किया सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने का निवेदन

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। दरअसल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है और अब सीमित छूट के साथ ऑनलॉक किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। दरअसल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है और अब सीमित छूट के साथ ऑनलॉक किया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तालाबंदी की हुई है। तो इस दौरान बॉलीवुड सितारें घर रहकर परिवार संग टाइम बिता रहे हैं। 
हाल ही में करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह शीशे के आगे खड़े होकर अपनी सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है और पोज दे रही हैं। सेल्फी में एक्ट्रेस क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक कलर का ट्राउजर पहने दिख रही हैं। वहीं, इस पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने फैंस से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने व मास्क पहनने का आग्रह कर रहे हैं।   
करीना कपूर खान की डिलवरी के बाद इस सेल्फी को फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। करीना कपूर ने  इस तस्वीर के कैप्शन लिखा, ‘कोई वस्तु जितनी मिरर में दिखाई देते है, उससे कहीं अधिक उसके पास होती है। इसलिए दूरी बनाए रखें… क्योंकि ये न्यू नॉर्मल है। 

बता दें, करीना कपूर खान की ये नयी सेल्फी उनके बेडरूम के बाहर की है।  दूसरी डिलीवरी के बाद करीना ने पहली बार अपनी पोस्ट वर्कआउट सेल्फी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस फिट एंड फाइन नजर आ ही रही हैं। करीना की इस सेल्फी में देखा जा सकता है बाहर एक स्विमिंग पूल के साथ साथ ढेर सारे पेड़ पौधे नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा बाहर योगा मैट भी दिखाई दे रहा है, जिससे साफ है कि करीना खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और ये नजर भी आ रहा है।
बात अगर करीना के वर्क फ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई  हैं। इस फिल्म में आमिर खान उनके साथ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।  

Desk Team