बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सुहाना की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब सुहाना की नई तस्वीर सामने आई तो उसे देखने के बाद न केवल उनके फैंस बल्कि कुछ बॉलीवुड सितारे क्रैजी हो गए हैं। अपनी इस स्टनिंग तस्वीर को सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वह ब्लैक नॉटेड टॉप में कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं।

भले ही सुहाना खान ने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है बावजूद इसके लोगों के बीच उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके फोटोज और वीडियोज का इंतजार करते हैं। यह कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी सुहाना की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो चुकी है।
सुहाना इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना की नई तस्वीर भी अब वायरल हो चुकी है। अपनी लेटेस्ट तस्वीर में सुहाना बेहद हॉट लग रही हैं और ब्लैक टॉप में कहर बरपा रही हैं। हैं। सुहाना खान की यह न्यू तस्वीर देख उनके दोस्त भी उन्हें कॉम्प्लिमेंट दे रहे। इस दौरान अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली ने कॉमेंट कर सुहाना पर खूब प्यार बरसाया है।
इन स्टार्स ने की तारीफ
सुहाना की ये नई तस्वीर देखने के बाद बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने कॉमेंट किया ‘तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो’। शनाया कपूर ने एक्साइटमेंट, फायर के साथ लिखा, ‘वेट ह्वॉट। वहीं, फायर इमोजी शेयर करते हुए नव्या नवेली नंदा ने लिखा, ओ हेलो’। इन दोस्तों के अलावा सुहाना की फोटो को महीप कपूर, डिन पांडे, भावना पांडे और नताशा पूनावाला ने लाइक करते हुए हैप्पी और फायर इमोजी शेयर कॉमेंट किया है।

न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया 21वां जन्मदिन

बता दें, सुहाना ने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ अपना 21 वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। सुहाना न्यूयॉर्क में फिल्म एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन वह आए दिन वहां से अपनी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं। लेकिन अब सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



