बॉलीवुड की फेमस सिंगर नीति मोहन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। नीति अब मां बन गयी है। जी हां, नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने अपने घर बेबी का वेलकम किया है। इन दोनों के घर अब एक बेबी बॉय आया है। नीति ने 2 जून 2021 को बेटे को जन्म दिया। पति निहार पांड्या ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए फैंस के साथ खुशी शेयर की। इस खुशखबरी को दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो के साथ शेयर किया।
निहार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “मेरी खूबसूरत वाइफ मुझे अपने छोटे से बच्चे को वह सब कुछ सिखाने का मौका देगी जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वह हर दिन मेरी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा प्यार भर्ती रहती है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि नीति और हमारा बच्चा दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। आज मुंबई में इस रैनी/ क्लॉउडी डे में, हमारे घर ‘SON-rise’ हुआ। सभी के प्यार के लिए शुक्रियाअदा करते हैं।”

नीति मोहन अपने मां बनने की खुशी जाहिर करते हुए लिखती हैं, ” हमारा परिवार, निहार पांड्या और मैं हमारे बेबी ब्वॉय का स्वागत करने के लिए खुश हैं। इस नन्हे-मुन्ने को अपनी बाहों में पकड़ना अब तक का सबसे प्यारा और रियल वाला एहसास है! मैं पूरी तरह से इसमें डूब गई हूं। हम बहुत खुश हैं। प्यार और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद।”

अब फोटो की बात करें तो इन दोनों ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें निहार पांड्या अपनी पार्टनर नीति के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नीति फोटो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। पोस्ट में मोहन और पांड्या ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए डॉक्टर, परिवार, दोस्त और अपने सभी शुभचिंतक और फैंस को धन्यवाद कहा है।

इस गुड न्यूज को पाकर बॉलीवुड सितारे इन्हें बधाई देते हुए कॉमेंट कर रहे हैं। आपको बता दे, नीति मोहन और निहार पांड्या ने 15 फरवरी 2019 को शादी की थी। नीति ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी।


Download Android App
Download iOS App



