करीना की ‘वीरे दी वेडिंग’ का पोस्टर रिलीज, बेटे तैमूर भी कर रहे हैं अपना डेब्यु

Summary :

NULL

करीना कपूर की कमबैक फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ अपनी शूटिंग के पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रही है। कभी फिल्‍म के सेट पर अपने बेटे तैमूर को ढूंढती करीना तो कभी इस फिल्‍म के सेट से वायरल होती करीना, सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर की खूबसूरत तस्‍वीरें, फिल्‍म से जुड़ी कई चीजें सुर्खियों में छायी रही हैं।

Kareena

हाल ही में दिल्‍ली में इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी होने पर जबरदस्‍त पार्टी की गई और अब इस फिल्‍म का पहला लुक भी सामने आ गया है। मंगलवार को इस फिल्‍म का पहला लुक सामने आया है, जिसमें फिल्‍म की चारों लीड एक्‍ट्रेस यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिसा नजर आ रही हैं।

Vere the wedding

जहां स्‍वरा और शिखा का चेहरा नजर आ रहा है, मसलन करीना के चेहरे को पंखे से ढका हुआ है, स्वरा का चेहरा जमीन पर गिरा कुछ उठाने के लिए झुका हुआ है, शिखा सोनम के पल्लू को ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। कहना होगा कि मेकर्स ने अपनी तरह से इस लुक में एक तरह का सस्पेंस पैदा करने की कोशिश की है।

Vere the wedding

करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म हैं। आखिरी बार फिल्म ‘की एंड का’ में नजर आईं करीना इसके बाद बेटे तैमूर अली खान के जन्म और उनकी परवरिश में बिजी हो गई थीं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे। लेकिन इस पार्टी में नन्हें तैमूर की झलक हमें देखने को नहीं मिली।

Vere the wedding

इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। फिल्‍म की प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, ”दिल्‍ली एक अहम लोकेशन है। यह हमारी फिल्‍म के लिए एक आइडल लोकेशन है।” एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि ‘वीरे दी वेडिंग’ में अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगी।

Vere the wedding

हाल ही में फिल्म का दिल्ली से जुड़ा शूट पूरा किया गया है। इसे मेहूल सूरी और निधि मेहरा ने लिखा है। फिल्म साल 2018 में रिलीज होनी है। इसे अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Vere the wedding

Desk Team