फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर काफी लंबे अरसे से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। करिश्मा एक्टिंग की नयी पारी शुरू करने जा रही हैं। करिश्मा वेब की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। करिश्मा एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी की अगली वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं।
यह वेब सीरीज अमेरिकन टीवी सीरीज प्रेटी लिटिल लायर्स पर आधारित होगी। उस शो की कहानी पांच लड़कियों की थी लेकिन एकता की ये वेब सीरीज पांच मम्मियों की होगी। करिश्मा कपूर उन्हीं में से एक मां होंगी। एकता बाकी की कास्ट को लॉक करने के बाद इसकी घोषणा करेंगी।
करिश्मा ने अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ज्यादा ध्यान दिया। आखिरी बार वह वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थीं।
करिश्मा से जब यह पूछा गया कि क्या वह आगे आने वाली दिनों में फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी? इस सवाल के जवाब में करिश्मा ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि आगे वह कभी फिल्मों में काम करेंगी भी या नहीं। वह खुद को व्यस्त रखने के लिए इन दिनों ढेरों विज्ञापन करती हैं।
करिश्मा कपूर से जब पूछा गया कि एक्टिंग के शिखर से इंडस्ट्री से दूर चले जाना, कितना सही था? इस पर करिश्मा ने कहा, ‘‘ हां, मेरे अनुसार बिल्कुल सही था। क्योंकि मैं एकि्टंग में कामयाबी पा चुकी थी, अपने बच्चों के साथ टाइम बिताना चाहती थी। जब लगेगा कि दोबारा इंडस्ट्री में आना है तो जरूर आऊंगी।
करिश्मा कपूर ने आगे कहा अपनों के साथ समय बीते ये सबसे कीमती अनुभव होता है। आज भी मैं अपने बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। आज भी अपने परिवार को पहले और फिर अन्य कार्यों में व्यस्त रहती हूं।’’
अब देखना दिलचस्प होगा की करिश्मा कपूर की ये नयी पारी कितना कामयाब हो पाती है क्योंकि बहुत कम अभिनेत्रियां अपने कमबैक में कामयाब हो पाती है।


Download Android App
Download iOS App









