तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और बीजेपी के बीच आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को गठबंधन हुआ जिसके तहत भगवा दल राज्य में पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। अन्नाद्रमुक के संयोजक और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम तथा केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने ‘‘महागठबंधन’’ की घोषणा की।
पीयूष गोयल तमिलनाडु के लिए बीजेपी के प्रभारी हैं। दोनों दलों के बीच दूसरे और अंतिम दौर की चर्चा के बाद यह घोषणा की गई। चर्चा में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी शामिल थे।
इससे पहले अन्नाद्रमुक ने पीएमके के साथ समझौता किया जिसके तहत वेन्नियार की पार्टी को 40 में से सात सीटें दी गईं। केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी की सीट भी पीएमके के हिस्से में गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अन्नाद्रमुक कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App




