करिश्मा तन्ना ब्रेकअप के बाद हुई बेफिक्र, अब धड़ल्ले से कर रही हैं बोल्ड कपड़ों में तस्वीरें शेयर

Summary :

टीवी अभिनेत्री और खतरों के खिलाड़ी की विजेता करिश्मा तन्ना अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

टीवी अभिनेत्री और खतरों के खिलाड़ी की विजेता करिश्मा तन्ना अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं तभी वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है,जिसमें फैंस को अदाकारा का खूबसूरत अंदाज अक्सर देखने को मिल जाता है।
हालांकि इन दिनों करिश्मा की फोटोज में कुछ हट कर देखने को मिल रहा है। वैसे वो कुछ अलग कुछ और नहीं बल्कि उनका बोल्ड लुक है। करिश्मा अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। 
ब्रेकअप के बाद बढ़ा फोटो पोस्टिंग का सिलसिला


यूं तो अभिनेत्री कपड़ों में भी बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का लगाती बहुत बार नजर आई हैं,लेकिन उनके और पर्ल वी पुरी के ब्रेकअप हो जानें के बाद से करिश्मा की अब हॉट लुक वाली तस्वीरों की पोस्टिंग कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इन तस्वीरों में कभी अदाकारा शर्ट तो कभी प्लंजिंग नेकलाइन और ब्रालेट में पोज देते दिख रही हैं। वैसे फैंस को करिश्मा तन्ना की ये तस्वीरें बहुत पंसद आ रही हैं,तभी यूजर्स उनकी इन तस्वीरों पर भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। 
क्लासिक वाइट शर्ट
वैसे कभी सोचा है क्या क्लासिक वाइट शर्ट क्या कभी किसी को इतना ज्यादा हॉट लुक दे सकती है। मगर करिश्मा तन्ना ने यह भी करिश्मा कर दिखाया है। जी हां दरअसल अभिनेत्री ने अपना फोटोशूट करवाते समय सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है साथ ही अपर बटन्स को ओपन किया हुआ है। अपनी इस बोल्ड लुक के साथ करिश्मा की अदाएं तस्वीरों को और भी ज्यादा हॉट टच दे रही थीं। 
हाल ही में करिश्मा ने ब्लू कलर की ड्रेस में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इस मैक्सी ड्रेस पर ओवरऑल फ्लोरल प्रिंट था। करिश्मा के इस फ्रंट स्लिट वाले आउटफिट में प्लंजिंग नेकलाइन थी,जो एक्ट्रेस को सुपर बोल्ड लुक दे रहा था। 
बता दें कि करिश्मा अब अपनी ब्रालेट में भी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। इसमें वो रेड कलर की स्पैगटी स्ट्रैप्स वाली ब्रालेट पहने हुए नजर आई थीं,जिस पर लेस वर्क हुआ था। 
वैसे जो करिश्मा ने ब्रालेट पहना वो आजकल खूब चलन में है। क्योंकि इसे कई लड़कियां टॉप की तरह पहनना पसंद करती हैं,जिसके लिए वो इसे जींस के साथ मैच करती है। 

Desk Team