छोटे परदे की हॉट एक्ट्रेस कही जाने वाली करिश्मा तन्ना एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस ने अभी-अभी बड़े ही शानदार तरीके से शादी रचाई थी। ऐसे में अब करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी को एक साल हो गए हैं। ऐसे में अपनी शादी की पहली सालगिरह को करिश्मा तन्ना ने बड़े की ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट किया हैं।

दरअसल स कपल ने आज ही के दिन साल 2022 को शादी रचाई थी। वहीं अब करिश्मा तन्ना ने इस खास मौके पर पति वरुण बंगेरा को सोशल मीडिया पर विश किया और वेडिंग का वीडियो भी पोस्ट किया।एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उनकी शादी के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है।

इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- एक साल नीचे, हमेशा के लिए जाने के लिए हमें पहली शादी की सालगिरह मुबारक हो…जीवन इतना सुंदर कभी नहीं रहा जितना कि यह पिछला साल आपके साथ मेरी तरफ से रहा है। मैं आपको प्यार करती हूं। बता दे की दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। साथ ही एक्ट्रेस के फैंस ने उनके फोटोज पर जमकर प्यार भी लुटाया था।
वही दोनों कपल के लव स्टोरी की बात करे तो दोनों की मुलाकात एक क्लोज फ्रेंड के जरिये हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर प्यार में।

कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद करिश्मा ने नवंबर 2021 में वरुण बांगेरा से सगाई की थी, जिसके बाद से ही दोनों का रिश्ता सुर्खियों में था। शादी से पहले कश्मीरा ने वरुण बंगेरा के साथ अपनी डेटिंग की खबरों की सीक्रेट रखा था।


Download Android App
Download iOS App



