एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अगले महीने 5 फरवरी को मुंबई के बिजनेसमैन और अपने बायफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस कपल की शादी दो दिन तक चलेगी। इस दौरान 4 फरवरी से शादी के कार्यक्रम शुरू और इसी दिन मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। जबकि अगले दिन यानी 5 फरवरी को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा सात फेरे लेंगे। वैसे दोनों में से किसी ने अभी अबतक अपनी शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन खबर है कि दोनों की शादी बहुत खास होने वाली है जिसके लिए दोनों की फैमिली की तरफ से खास तैयारियां भी कर ली गई है।

गुजराती और साउथ परंपरा से होगा विवाह संपन
खबर है कि करिश्मा तन्ना की शादी एक नहीं बल्कि दो रस्मों के साथ होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपरा से होगी। दरअसल, करिश्मा गुजराती हैं तो शादी की रस्में गुजराती। वहीं, वरुण दक्षिण भारतीय हैं और कर्नाटक के बेंगलुरू से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए करिश्मा तन्ना चाहती हैं कि वह अपने मंगेतर वरुण की साइड के रीति रिवाजों को भी अपनी शादी का हिस्सा बनाए। इस खास वजह से शादी दो रिवाज से की जाएगी।

जारी की गई एक रिपोर्ट में एक्ट्रेस की एक दोस्त के हवाले से यह भी बताया गया है कि करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से अपनी शादी के कपड़ों की तैयरियों में जुटी हुई हैं। करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति और ससुराल वालों के लिए कुछ स्पेशल करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने एक कांजीवरम साड़ी ली है, जिसपर गोल्ड कढ़ाई हो रखी है। इसके साथ ही अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल के गहने भी लिए हैं। वह इस साड़ी को अपनी विदाई के बाद पहनने वाली हैं, जब वह अपने नए घर में कदम रखेंगी।

दरअसल, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद इस कपल ने फिर से गेस्ट लिस्ट तैयार की है। बताय जा रहा है कि दोनों शादी को दोस्त और रिश्तेदारों के साथ धूमधाम तरीके से करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अपनी कुछ प्लानिंग भी कि थी, लेकिन महामारी के कारण देश में जो हालात बने हुए हैं उनको देखने के बाद ये संभव नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर गेस्ट लिस्ट को घटाकर 50 कर दिया गया है।

बताते चले, तकरीबन डेढ़ साल पहले करिश्मा और वरुण एक दूसरे से एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे। जिसके बाद दोनों दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं 12 नवंबर, 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसके बाद अब एक्ट्रेस के फैंस उनको दुल्हन बनता देखने क लिए काफी उत्साहित हैं।


Download Android App
Download iOS App



