कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड के सुपरस्टार हीरो की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल एक्टर ने फ़िल्मी जगत में कई ऐसी हिट फ़िल्में दी हैं जिसे देखने के बाद अब उनकी फैन फोल्लोविंग भी काफी ज्यादा बढ़ गयी है। वही इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के लिए एक टर्निंग पॉइंट मूवी साबित हुई हैं। और अब फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक के खाते में कई फिल्मों की लाइन भी लग गयी हैं। वही कुछ हफ्ते पहले खबर ये भी आई थी फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन अब अपनी फीस डबल करने वाले हैं। और अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं, इसका खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ने कर दी हैं। तो क्या कहा हैं कार्तिक ने जानते समझते हैं इस रिपोर्ट में।

दरअसल कुछ समय पहले ऐसी खबरें आने लगी थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि एक्टर ने अपनी फीस 35-40 करोड़ कर दी है। अब कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कामयाबी के बाद फीस में बढ़त पर बात की है।जहां कार्तिक ने कहा कि कामयाबी के बाद फीस बढ़ाना एकदम सामान्य बात है, पर साथ ही यह इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि किसी को यकीन ही न हो।

कार्तिक आर्यन ने यह भी कहा कि फीस का प्रचार करने में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि हर कोई यह बात जानता है कि एक एक्टर की पिछली फिल्म की कामयाबी की वजह से उसकी फिल्म महंगी बिकी है। कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘हर किसी की सफलता का एक ग्राफ होता है। यह सिर्फ इसी प्रोफेशन में ही नहीं बाकियों में भी है। हर इंसान अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ना चाहता है। है ना?’

वही फिल्म भूल भुलैया की बात करे तो यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की, वहीं यह कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई।

फिल्म में कार्तिक के किरदार को खूब सराहा गया था। साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म के लिये काफी मेहनत की थी। और यही वजह हैं की कार्तिक का नाम आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शुमार हैं।


Download Android App
Download iOS App



