कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म सत्यनारायण की कथा की कुछ दिनों पहले ही अनाउंसमेंट की थी। अब कार्तिक की इस फिल्म का नाय बदला जा रहा है। फिल्म का नाम इसलिए बदला जा रहा है ताकि ना चाहते हुए भी किसी की भावनाओं को आहत ना किया जाए। फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने इसकी जानकारी एक स्टेटमेंट जारी कर दी है।

इस फिल्म की घोषणा के बाद हिंदू संगठन विरोध में उतर आए। भोपाल में हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म के टाइटल का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि साजिद नाडियावाला अगर भोपाल या मध्य प्रदेश में आएंगे तो उनका मुंह काला करके गधे के ऊपर घुमाया जाएगा। लगातार हो रहे विरोध के बाद मेकर्स ने फैसला लिया है कि फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा।
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फैंस को फिल्म के नाम बदले जाने की जानकारी दी है। उन्होंने डायरेक्टर समीर विद्वांस के आधिकारिक बयान को शेयर करते हुए ये जानकारी दी है।

डायरेक्टर समीर विद्वांस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है, ‘फिल्म का शीर्षक कुछ ऐसा है, जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमने भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए हाल ही में घोषित अपनी फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का शीर्षक बदलने का फैसला किया है, भले ही वह पूरी तरह से अनजाने में ही क्यों न हो’।

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम अपनी यात्रा के नियत समय में अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए शीर्षक की घोषणा करेंगे’। ‘सत्यनारायण की कथा’ एक महाकाव्य प्रेम कहानी है जो प्यार का पंचनामा फ्रेंचाइजी, सोनू के टीटू की स्वीटी व पति पत्नी और वो के बाद कार्तिक आर्यन को मुख्य भूमिका में पेश करेगी। साजिद नाडियाडवाला के साथ कार्तिक की यह पहली फिल्म है।


Download Android App
Download iOS App



