75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की झलक दिखाइ है। इस फिल्म के लिए उनका नया लुक कैसा होने वाला है ये साझा की गई तस्वीर में देखने को मिल रहा है। । तस्वीर में अभिनेता राष्ट्र के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए वर्दी (यूनिफॉर्म) पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है…जय हिंद।’ उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’
- 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया
- उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की झलक दिखाइ
नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
कार्तिक आर्यन द्वारा तस्वीर साझा किए जाने के तुरंत बाद फैंस के रिएक्शन आने लगे। कमेंट सेक्शन में फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चंदू चैंपियन हमें गौरवान्वित करने की राह पर हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘चैंपियन कार्तिक आर्यन गणतंत्र दिवस पर हमारे देश की भावना को सलाम कर रहे हैं।’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या लुक है, आपको बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता।’
कबीर खान करेंगे कार्तिक को डायरेक्ट
‘चंदू चैंपियन’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन उस फिल्म निर्माता के साथ काम कर रहे हैं जो ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ और ’83’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है।
View this post on Instagram
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘चंदू चैंपियन‘ एक खिलाड़ी और उसके कभी न हार मानने वाले रवैये की कहानी है। यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर से प्रेरित है। कथित तौर पर ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पेटकर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। हालांकि, उनके असामयिक निधन के बाद निर्माताओं ने इस भूमिका के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का फैसला किया।
इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
‘चंदू चैंपियन’ के अलावा कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ और ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था। समीर विदवान्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App





