कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरो में रिलीज़ होने वाली है, इससे पहले कार्तिक और कियारा फिल्म के प्रमोशन में बिजी है और लगातार पब्लिक प्लेस पर इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे है। इसी बीच कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो इंडिगो फ्लाइट में सफर करते दिखाई दे रहे है और ट्रॉल्लिंग का शिकार हुए।

बता दें, कार्तिक इंडिगो की इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखाई दिए। कार्तिक के इंडिगो की इकोनॉमी क्लास में सफर करने को नेटिजन्स इसे अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने का तरीका बता रहे है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अकसर स्टार्स किसी न किसी मामले को लेकर ट्रॉल्लिंग का शिकार होते रहते है,ऐसे में अब इस कड़ी में कार्तिक भी ट्रोलर्स के निशाने पर आए है। कार्तिक को जब लोगो ने इकोनॉमी क्लास में फ्लाइट में सफर करते देखा, यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।




सामने आई वीडियो में कार्तिक फ्लाइट में अपनी सीट ढूंढ़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कार्तिक ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल होती दिखाई दे रही है साथ ही इस बार लोग भर-भर कमेंट करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘ये फिल्म को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड है’। वही एक अन्य शख्स ने लिखा- ‘यही तरीका बचा है अब मूवी प्रमोशन का…’

जहां कुछ लोग कार्तिक को ट्रोल कर रहे है वही कुछ लोग कार्तिक को सपोर्ट करते दिखाई दिए। एक्टर को सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘ये बिल्कुल जमीन से जुड़े इंसान हैं… इसके अलावा एक अन्य शख्स ने लिखा- ये तो हम लोग है जो ऐसे सेलेब्स को ट्रोल करते है, कई बार एक्टर्स भी ऐसे सफर करने के लिए मजबूर हो जाते है।


Download Android App
Download iOS App



