बॉलीवुड में धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे कार्तिक आर्यन पिछले दिनों फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आए थे। वैसे कार्तिक,भूमि और अनन्या पांडे की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। कार्तिक अब एक के बाद एक हिट फिल्में भी दे रहे हैं जिससे वो बेहतरीन कलाकार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कुछ भी हो लेकिन कार्तिक ने स्टार बनने के बाद भी अपनी सादगी नहीं छोड़ी है। जी हां बीती रात कार्तिक,दिनेश विजन के ऑफिस अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो में पहुंचे।

इस दौरान कार्तिक ब्लू और व्हाइट कलर की स्ट्राइप वाली स्वेटशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम पहने हुए दिखे। इतना ही नहीं यहां पर उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की।

कार्तिक आर्यन ने मीडिया को कई सारे पोज भी दिए हैं। बता दें कि अगले महीने कार्तिक की फिल्म लव आजकल 2 रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म 14 फरवरी के दिन रिलीज होगी। खास बात यह भी है कि यह फिल्म दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की साल 2009 में आई फिल्म लव आज कल का सीक्वल है। फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी।

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी में से एक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी है। यहां तक की दोनों को उनके फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

खबरें ये भी थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे,लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं जब दोनों को पिछले दिनों एक-साथ देखा गया तो ये सारी खबरें महज अफवाह साबित हुई।


Download Android App
Download iOS App



