यंग अभिनेता कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी नई लुक से लेकर अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं।कार्तिक आर्यन अपने लुक्स, एक्टिंग और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर अपनी नई-नई पोस्ट की वजह से चर्चा में छाए रहने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपना एक जबरदस्त डांस वीडियो साझा किया है।

जो अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म के एक सुपरहिट सॉन्ग ‘बूटा बोमा’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस का काफी बढ़िया रिस्पांस भी कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने अपने इस डांस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। गुरुवार को पोस्ट किये गए इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यू आ चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, ‘डांस लाइक——?’ (नो वन इज वॉचिंग मत लिखना)। वीडियो को शेयर करने के साथ एक्टर ने #Buttabomma और #DanceLikeKartikAaryan हैशटैग का प्रयोग किया है। कार्तिक के पोस्ट पर लगातार फैंस और फ्रेंड्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
एक्टर के इस बेहतरीन डांस वीडियो के शेयर करने के बाद न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी लाइक्स और कमेंटस देते हुए प्यार बरसा रहे हैं। बता दें यह सॉन्ग साउथ की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का सॉन्ग है, जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मालूम हो अल्लू अर्जुन अपने डांस मूव्स के लिए देश भर में काफी मशहूर हैं। इस फिल्म के अलावा अल्लू बन्नी, हैप्पी, देसामुदुरू, आर्या 2, वेदम, वरूदू, बद्रीनाथ, रेस गुराम, रूद्रमदेवी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कार्तिक ‘दोस्ताना 2’ से हुए बाहर
याद दिला दें, कार्तिक आर्यन बहुत जल्द 2008 में आई दोस्ताना के सीक्वल दोस्ताना 2 में नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्ममेकर ने पर्सनल वजह बताते हुए फिल्म की कास्ट को रिवाइज करने का फैसला कर लिया। यही नहीं कार्तिक के फिल्म से बाहर होने तरह-तरह की बातें की जाने लगी और लोग यह जानने के पीछे पड़ गए कि आखिर किस बात को लेकर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म्स

लव रंजन की प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों राम माधवनी की फिल्म ‘धमाका’ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग मात्र 10 दिन में कार्तिक ने पूरी कर ली है और अब फिल्म बनकर तैयार है। इस फिल्म में कार्तिक एक टीवी एंकर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म ‘सिलवट’ और ‘भूल भुलैया 2’ में भी नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



