बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम से हर महीने फ्री लिमिट से ज्यादा का लेनदेन अब महंगा पड़ सकता है क्योंकि रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से लिए जाने वाले कस्टमर चार्ज और गैर बैंक एटीएम चार्ज बढ़ा दिया है।
बता दें कि RBI ने एटीएम से लेनदेन पर इंटरचेंज फीस बढ़ा दिया है जिसका सीधा अर्थ है कि अगर आप अपने बैंक की जगह किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर आपका ज्यादा पैसा कटेगा और यह बढ़त 1 अगस्त, 2021 को लागू होगा।
इसी तरह आरबीआई ने कस्टमर चार्ज की सीमा भी प्रति ट्रांजैक्शन 20 से बढ़ाकर 21 रुपये कर दी है यानी अपने बैंक के एटीएम में भी फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट क्रॉस करने पर आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि यह बढ़त 1 जनवरी, 2022 से लागू होगी।
रिजर्व बैंक ने सभी बैंक एटीएम में पैसों लेनदेन यानी वित्तीय ट्रांजैक्श के लिए इंटरचेंज फीस 15 से बढ़ाकर 17 रुपये और गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन यानी बैलेंस पता करने के लिए फीस 5 से बढ़ाकर 6 रुपये कर दी गई है।
बता दें कि ग्राहकों से दूसरे बैंक के ATM से हर महीने मेट्रो शहरों में तीन बार और गैर मेट्रो शहरों में पांच बार ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता। इसके बाद यह चार्ज लिया जाता है. यानी अगर इस सीमा से ज्यादा आपने ट्रांजैक्शन किया तो अब वह महंगा पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



