Ayushmann Khurrana संग Kartik Aaryan का Bromance वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे मजेदार कॉमेंट

Summary :

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक कैमरे में देखकर लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग जाइए जल्द से जल्द और देखिए फिल्म डॉक्टर-जी अपने नजदीकी और दूर वाले सिनेमाघरों में।

बॉलीवुड एक्टर
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।
वहीं बीती रात आयुष्मान और उनकी वाइफ
ताहिरा कश्यप ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी जिसमें उनके इंडस्ट्री के कई
दोस्त शामिल हुए। न्यूली मेरिड कपल अली फज़ल और ऋचा चड्ढा के अलावा अनन्या पांडे
, कृति सनोन, करण जौहर, कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्स पार्टी में शामिल हुए। पार्टी से कार्तिक आर्यन और
आयुष्मान का एक ब्रोमेंस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Kriti Sanon, Rakul Preet to Kartik Aaryan, celebs dazzle in style at  Ayushmann Khurrana's Diwali bash - India Today

दरअसल, आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपना और कार्तिक आर्यन का एक फनी वीडियो
शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक अपने हाथों में नोटों की गड्ढी पकड़े नजर आ रहे
हैं और आयुष्मान फोन पकड़े वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहते है कि ये आदमी बॉक्स ऑफिस
पर नहीं बल्कि यहां दिवाली पार्टी में इतना सारा पैसा जीत गया है। इस दौरान दोनों
स्टार्स की बॉन्डिंग काफी क्यूट लग रही हैं।

Kriti Sanon, Rakul Preet to Kartik Aaryan, celebs dazzle in style at  Ayushmann Khurrana's Diwali bash - India Today

वीडियो में आगे आयुष्मान अपने दोस्त कार्तिक से पूछते हैं कि इतने सारे पैसे
किस फिल्म को मिलने चाहिए
? एक्टर के सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक कहते
है कि मुझे लगता है कि
‘डॉक्टर-जी‘ को इतने पैसे मिलने चाहिए। इसके बाद कार्तिक
कैमरे में देखकर लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग जाइए जल्द से जल्द और देखिए
फिल्म डॉक्टर-जी अपने नजदीकी और दूर वाले सिनेमाघरों में।

इस दौरान आयुष्मान जैसे ही कार्तिक को अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देखते है तो
वैसे ही वो तुरंत चश्मा निकालकर अपने डॉक्टर-जी लुक में आ जाते हैं। हालांकि
कार्तिक आर्यन की बात खत्म होते ही वीडियो बना रहे आयुष्मान खुराना उन्हें वहां से
जाने को कहते हैं। बधाई हो फेम एक्टर कार्तिक से से कहते हैं कि अब जाओ, वापस जाओ
अंदर खेलने के लिए।

मगर वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का सारा ध्यान भूल भुलैया
एक्टर कार्तिक आर्यन के एक्सप्रेशन्स पर अटक गया है। दोनों का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को अच्छा लग रहा है। 
वहीं आयुष्मान और कार्तिक के फैंस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं। खासकर दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आई है।

 

Desk Team