‘प्यार का पंचनामा 3’ में नजर आएंगे Kartik Aaryan, इस डॉयरेक्टर संग दोबारा करने जा रहे काम !

Summary :

कार्तिक आर्यन ने जिस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया और जिस फिल्म से सबको अपना फैन बना दिया था, वो थी साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’। इस फिल्म में उनके कई ऐसे डॉयलॉग है जो आज भी याद किए जाते है। इन दिनों ‘प्यार का पंचनामा 3’ को लेकर चर्चा जोरों पर है।

बॉलीवुड एक्टर
कार्तिक आर्यन
इंडस्ट्री के हैडसम हंक है। कार्तिक आर्यन अपने फैंस के बीच और खासकर यंग ऑडियंस के बीच
काफी पॉपुलर है। बीते कई दिनों से कार्तिक
का नाम काफी चर्चा
में बना हुआ है। अपनी फिल्मों के साथ साथ
कार्तिक अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते है। इन दिनों तो
फिल्मी गलियारें में खबरें है कि कार्तिक एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना
रोशन को डेट कर रहे हैं। अब इसी बीच उनकी एक फिल्म की चर्चा भी जोरों पर है।

Kartik Aaryan On What It Took To Nail That Viral Pyaar Ka Punchnama  Monologue

कार्तिक आर्यन ने
जिस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया और जिस फिल्म से सबको अपना फैन बना दिया था,
वो थी साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म
‘प्यार का पंचनामा‘। पहले पार्ट की सक्सेस के
बाद इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज किया गया। इस फिल्म में तमाम एक्टर्स के बीच कार्तिक
ने अपनी अदाकारी से लोगों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई। इस फिल्म में उनके कई ऐसे
डॉयलॉग है जो आज भी याद किए जाते है। इन दिनों
‘प्यार का पंचनामा 3‘ को लेकर चर्चा
जोरों पर है।

Luv Ranjan on Kartik Aaryan: It's a misconception that he is a star because  of me

खबरों की मानें
तो, कार्तिक आर्यन फिल्म
‘प्यार का पंचनामा
3
‘ के लिए तैयार नजर आ रहे
है और इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन लव रंजन
, अभिषेक पाठक और कुमार
मंगत एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लव रंजन फिलहाल
तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस
फिल्म का काम खत्म होने के बाद वो
‘प्यार का पंचनामा 3‘ की शूटिंग शुरू
कर सकते है।

Kartik Aryan: The rumoured love life of Kartik Aryan

दरअसल, हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने कन्फर्म
किया था वो
‘प्यार का पंचनामा‘
के तीसरे पार्ट को बनाना चाहते है और साथ ही उन्होंने कहना था कि ये एक ऐसी फिल्म है जिसके साथ
सभी ने एक साथ अपनी जर्नी शुरू की और ये एक विचार है कि जो
‘प्यार का पंचनामा 3′ में बदल सकता है। अब अभिषेक पाठक की इन बातों से तो कार्तिक
के फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ने वाली है क्योंकि पहले से ही कार्तिक की
कई फिल्में लाइन में है और अब एक और फिल्म की चर्चा होने लगी है।  

Desk Team