अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी में अब चंद दिन और बाकी रह गए हैं। इस कपल की शादी के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच कैटरीना और विक्की की शादी के लिए राजस्थान का सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा पूरी तरह सज गया है। जहां ये जोड़ा 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

वैसे कुछ भी कहो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की रस्म बेहद आलीशान होने वाली है। ऐसे में सोमवार की शाम को विक्की और कटरीना मुंबई से रवाना हुए। वहीं मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। दरअसल ये कपल अपनी शादी की किसी भी तस्वीर को लीक नहीं होने देना चाहते हालांकि पैपराजी अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं।
बता दें, वेडिंग वेन्यू के बाहर सिक्योरिटी पूरी तरह सख्त रखी गई है। ऐसे में सोमवार की शाम को वहां से कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें पूरा रिजॉर्ट सजा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस कपल के वहां पहुंचने से पहले लाइटिंग और आतिशबाजी का इंतजाम किया गया।

कैटरीना के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे जिन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां पहले ऐसी खबरें थी कि अभिनेत्री मीडिया से बचने के लिए प्राइवेट प्लेन से सीधे फोर्ट जायेंगी, लेकिन वह जयपुर एयरपोर्ट से कार से ही रवाना हुईं।

शादी के लिए पहुंचने लगे मेहमान
विक्की और कैटरीना की शादी में आने वाले मेहमानों की बात करें तो मंगलवार की सुबह नेहा धूपिया और अंगद बेदी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ये दोनों इस कपल की शादी में शामिल होंगे। इनके अलावा कैटरीना के करीबी दोस्त कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर और बेटी के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए।
बताते चले, आज से इस कपल की प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत 7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी से होगी। खबर है कि विक्की और कैटरीना फिल्मों के हिट गानों पर डांस फ्लोर पर धमाल मचाएंगे। जबकि अगले दिन यानी 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे मेहंदी सेरेमनी का आयोजन होगा।


Download Android App
Download iOS App



