बॉलीवुड
अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और जिसके लिए वह घंटों जिम में
पसीना भी बहाती हैं। अदाकाराएं फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती है डाइट से लेकर वर्कआउट
सब करके हसीनाएं खुद को फिट और हेल्दी रखती हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के
फिटनेस वीडियो आए दिन वायरल होते रहते है।
इसी बीच बी-टाउन की
मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका
पादुकोण ने भी फैंस के साथ अपना हार्ड वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। दीपिका के इस
वीडियो को उनकी करीबी दोस्त और बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने शूट किया है।
दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और इस पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप
को देखने के बाद हैरानी से सभी के मुंह खुले रह जाएंगे। वीडियो में एक ब्लू कलर के
कपड़े का झूला बनाकर लटका हुआ दिख रहा है जिसके अंदर कोई आराम फरमा रहा है। ये कोई
और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण है जो फैंस को अपने वर्कआउट सेंशन्स की कुछ झलक दिखा
रही हैं। जिम को दीपिका की इस हरकत को कैटरीना कैफ ने अपने कैमरे में कैद कर लिया
है।
इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं जिम में वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हूं!’ साथ में मसल्स वाली इमोजी भी शेयर की है। इसी के साथ
अदाकारा कैटरीना कैफ को टैग भी किया है। बॉलीवुड की दोनों दमदार अभिनेत्रियों का
ये वीडियो इंटरनेट पर खूब हंगामा मचा रहा है और ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी इस
मजेदार वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
दीपिका की पोस्ट पर एक्टर ईशान खट्टर ने फनी कॉमेंट करते हुए लिखा, “द मम्मी रिटर्न्स ।” वही अभिनेता वरुण धवन भी वीडियो देख अपनी हंसी कंट्रोल
नहीं कर पाए और उन्होंने कॉमेंट में लिखा, “हाहाहा।” वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो
में कैटरीना और दीपिका को साथ देखकर उन्हें एक-साथ फिल्म को लेकर सवाल करते दिख
रहे है।


Download Android App
Download iOS App







