शादी के बाद भी कटरीना कैफ नहीं भूली सलमान खान का बर्थडे, इस खास अंदाज में एक्टर के लिए लिख दी ये बात

Summary :

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वही भाईजान के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा हैं।देर रात भाईजान ने अपने बर्थडे का बड़ा ही शानदार पार्टी दिया था। ऐसे में अब भाईजान के बर्थडे को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने और भी ज्यादा ख़ास बना दिया हैं।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वही भाईजान के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा हैं। देर रात भाईजान ने अपने बर्थडे का बड़ा ही शानदार पार्टी दिया था जिसमे बॉलीवुड के किंग खान शहरुख खान सहित कई सितारे शामिल हुए थे। ऐसे में अब भाईजान के बर्थडे को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने और भी ज्यादा ख़ास बना दिया हैं। 
दरअसल शादी के बाद भी कटरीना कैफ भाईजान का बर्थडे नहीं भूल पाई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान के लिए एक स्पेशल स्टोरी लगाकर भाईजान के बर्थडे को और भी स्पेशल बना दिया हैं। दरअसल, कटरीना सोमवार सुबह ही पति विक्की कौशल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विदेश रवाना हो गई। ऐसे में अब कटरीना ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है।
❤Salman Khan & Katrina Kaif❤ | Katrina kaif photo, Salman katrina,  Bollywood couples
कटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सलमान खान की एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा-  टाइगर..टाइगर…टाइगर का हैप्पी बर्थडे.. बीइंग ह्यूमन.. ओजी। फैंस को कटरीना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कटरीना हर साल सलमान को बर्थडे विश करती आई हैं। वहीं शादी के बाद भी उन्होंने इसे बरकरार रखा है।
कटरीना कैफ और सलमान खान बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। दोनों की जोड़ी को परदे पर खूब पसंद भी किया जाता हैं। वही दोनों बॉलीवुड के कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस साल फिर दोनों की जोड़ी  फिल्म टाइगर 3 में देखने को मिलने वाली हैं।
Katrina Kaif wanted Salman Khan's parents to attend and bless her wedding  to Vicky Kaushal - Report | Hindi Movie News - Times of India
दोनों एक्टर अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते थे। जहां कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता रहा है कि सलमान खान का एक समय पर कटरीना कैफ के संग अफेयर था, लेकिन बाद में इन दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।
हालांकि अब दोनों अपने लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। कटरीना जहां विक्की कौशल के साथ शादी रचा कर हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। तो वही सलमान अभी भी अपने बैचलर लाइफ को एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही एक्टर का अभी फुल फोकस उनके करियर पर बना हुआ हैं। 

Desk Team