शादी से चार दिन पहले विक्की कौशल के घर पहुंचीं कैटरीना कैफ, दिखा गजब का वेडिंग ग्लो

Summary :

कैटरीना कैफ शादी के चार दिन पहले बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने होने वाले दूल्हे राजा से मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं। दुल्हनिया कैटरीना पर गजब का नूर देखने को मिला।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब चंद दिन ही बचे हैं, पर ये जोड़ा है कि इस खबर का ऐलान करने का नाम नहीं ले रहा। वहीं पैपराजी ने भी हर एक जानकारी सामने लाने की ठान ली है। पिछले कुछ दिनों से कैटरीना और विक्की के घर के बाहर हलचल नोटिस की जा रही है। तो रविवार को होने वाली दुल्हनिया खुद ही अपने बन्ने के घर जा पहुंची।


 कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच कैटरीना कैफ अपने होने वाले पति विक्की कौशल के घर जा पहुंचीं। बीती रात कैटरीना कैफ के विक्की कौशल के घर पर स्पॉट किया गया। शादी से पहले कैटरीना कैफ ने अपनी होने वाली ससुराल में जमकर पोज दिए।

कैटरीना कैफ, विक्की कौशल के घर पर व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी में कैटरीना कैफ बला की खूबसूरत लग रही हैं। मीडिया को देखकर कटरीना कैफ ने बड़ी ही प्यारी मुस्कान दी। इतना ही नहीं कटरीना कैफ ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन भी किया।


विक्की कौशल की होने वाली दुल्हन कैटरीना कैफ की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। फैंस कैटरीना कैफ के इस लुक से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। आज विक्की कौशल और कटरीना कैफ का परिवार शादी के वेन्यू के लिए रवाना होने वाला है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लेंगे।


सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कैटरीना के चेहरे की खुशी और चमक देखते ही बन रही है। शादी से पहले ससुराल पहुंचीं कैट की इस व्हाइट साड़ी की भी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। 9 तारीख को कैटरीना और विक्की शादी कर रहे हैं जिसके लिए सोमवार यानि 6 दिसंबर को दोनों परिवार राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगा।

Desk Team