बॉलीवुड का मशहूर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए थे। वहीं शादी के बाद विक्की कौशल ने काम पर वापसी कर ली है। एक्टर इन दिनों इंदौर में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इंदौर में विक्की के साथ समय बिताने के लिए कैटरीना इंदौर गई हुई थीं।

दरअसल, इंदौर में हस्बैंड विक्की कौशल संग टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना कैफ मुंबई वापस लौट आई हैं। ऐसे में आज सुबह वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, कैटरीना का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है।
1.

2.

3.

4.

एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान कैटरीना कैफ ब्लैक ट्राउजर के साथ पिंक कलर की हुड पहने नजर आईं। कोरोना वायरस को ध्यान में रख कैटरीना ने मास्क भी लगाया हुआ था। कैटरीना की एयरपोर्ट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मालूम हो, विकरीना की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गया है। हाल ही में दोनों ने अपनी वन मंथ एनिवर्सरी मनाई है। इस ड्रोन कपल ने साथ एक हग करते हुए फोटो शेयर की थी। वहीं रविवार को कैटरीना ने इंदौर से अपनी क्यूट फोटोज शेयर की थी, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा विक्की कौशल और कैटरीना ने शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की थी। जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।


Download Android App
Download iOS App



