बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही है और साथ ही एक ऐसी खबर आई है जिससे उनके साउथ इंडियन फैन्स के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है ।
जी हाँ खबर के मुताबिक कटरीना कैफ जल्द दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म कर सकती है। महेश बाबु के साथ ये कटरीना की पहली फिल्म होगी और फैन्स को इनकी जोड़ी देखने का बेसब्री से इन्तेजार होगा।
महेश बाबू इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘महर्षि’ की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है। महेश बाबू निर्देशक सुकुमार के साथ एक और फिल्म की तैयारियों में लगे हैं और इसके लिए तैयारियां जोरशोर से जारी है।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभी स्क्रिपि्टंग स्टेज में है और फिल्म की कास्टिंग तय करने की कवायद अभी जारी है। इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट करने की तैयारी चल रही है।
फिल्ममेकर्स ने कैटरीना को अंतत: फिल्म के लिए अप्रोच करने का मन बना लिया है। यदि कैटरीना ने फिल्ममेकर्स के इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी तो ये उनके करियर की तीसरी तेलुगू फिल्म होगी।
इससे पहले कैटरीना ने वेंकटेश दग्गुबाती के साथ ‘मालिसवरी’ और नंदामुरी बालाकृष्णा के साथ ‘अल्लारी पिद्दुगु’ नाम की फिल्में कर चुकी हैं। बॉलीवुड में कटरीना की बीती कुछ फ़िल्में खास कमाल नहीं दिखा पायी है और कैट को इन दिनों एक अदद हिट फिल्म की तलाश है।
उम्मीद है की सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी परदे पर खूब जमेगी और कटरीना का करियर एक बार फिर ऊँचाइयों पर पहुंचेगा। अब ये तो समय ही बताएगा की ये नयी जोड़ी परदे पर क्या कमाल दिखाती है पर उससे पहले कटरीना की फिल्म भारत रिलीज़ होगी।


Download Android App
Download iOS App









