बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशलाइट कहकशां पटेल के पति और पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन आरिफ पटेल का मुंबई में देर रात निधन हो गया। 47 साल के आरिफ की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। आरिफ ने पूर्व एक्ट्रेस कहकशां पटेल से शादी करी थी। उनके दो बेटे अरहान और नुमैरे हैं। आरिफ मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन थे।

बॉलीवुड स्टार्स आरिफ को श्रद्घांजलि देने पहुंचे
आरिफ की मौत की खबर सुनते ही कई सारे बॉलीवुड सितारे कहकशां को सांत्वना देने के लिए उनके घर भी पहुंचे। इन सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा,शकील लड़क,सुनली शेट्टी और उनकी पत्नी माना,साजिद नडियाडवाला,मनीष मल्होत्रा,संजय कपूर,महीप कपूर,रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी,मान्यता दत्त आदि के नाम शामिल हैं।






.jpg)


कहकशां पटेल कौन हैं
कहकशां मुंबई सोशल सर्किल में एक फेमस नाम है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म हेरा-फेरी में दो आइटम नंबर किए थे। इन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। इतना ही नहीं कहकशां टीवी जगत में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने काफी पहले सुपरहिट मुकाबला,पब्लिक डिमांड,सुपर 10 जैसे शो की एंकरिंग भी की थी। इसके आलावा कहकशां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों की दोस्त है। शादी के बाद कहकशां बॉलीवुड से दूर हो गई। लेकिन उन्हें अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में देखा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



