साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश आखिरकार अपने लॉन्ग-टर्म ब्वॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
अब कीर्ति और एंथनी की पहली शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर में कीर्ति सुरेश शादी के मंडप में काफी खुश नजर आ रही हैं, वहीं एंथनी थाटिल भी उन्हें प्यार से देख रहे हैं।
इस तस्वीर में कीर्ति और एंथनी अग्नि के पास बैठे नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कीर्ति और एंथनी ने गोवा में सभी रस्मों के साथ शादी की।
इन तस्वीरों में एंथनी कीर्ति के गले में मंगलसूत्र डालते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कीर्ति ने अपनी शादी में हरे रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस तस्वीर में कीर्ति सुरेश पारंपरिक गहनों से सजी नजर आ रही हैं।
एंथनी और कीर्ति एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं। फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अपनी शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कीर्ति सुरेश ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे प्यार के लिए।’ इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कीर्ति और एंथनी को बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कीर्ति वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App













