कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ दर्शकों को काफी पसंद आयी थी और परदे पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म का पार्ट – 2 जल्द रिलीज़ होने वाला है। हाल ही में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 ’ का पोस्टर जारी किया गया है।

साथ ही संजय दत्त के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां जैसे की कयास लगाए जा रहे थे फिल्म में अधीरा का किरदार संजय दत्त निभाएंगे, अब ये बात कन्फर्म हो गयी है। फिल्म का नया पोस्टर आते ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है।

संजय दत्त के जन्म दिन पर ये खास तोहफा फिल्म की टीम की तरफ से दिया गया है। जारी किये गए पोस्टर में संजय दत्त ने सिर पर एक कपड़ा बांधा हुआ है जिसे उन्होंने अपने चेहरे पर भी लपेट रखा है, उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं।

फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर में सनजय दूत का अवतार देखकर इतना तो जाहिर है की केजीएफ चैप्टर 2 में दर्शकों को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

जारी किये गए पोस्टर में संजय की तस्वीर के साथ लिखा है ‘SANJAY DUTT AS ADHEERA’। आपको बता दें ये फिल्म का दूसरा पोस्टर और इससे पहले जारी किये गए पोस्टर में एक शख्स के केवल हाथ नजर आ रहे थे और उन हाथों की मुट्ठी बंधी हुई थी। उस शख्स ने हाथ में शेर की डिजाइन की अंगूठी पहनी हुई थी।

अब देखना होगा की यश और संजय दत्त की जोड़ी परदे पर क्या धमाल मचाती है , उम्मीद यही की जा रही है कि पहली फिल्म को जिस तरह का रेसपॉन्स मिला था उससे शानदार प्रदर्शन ऐस फिल्म का हो सकता है।



Download Android App
Download iOS App



