टाइगर-सारा की फिल्म में लगा KGF का तड़का, धमाकेदार एक्शन के लिए मेकर्स ने चला ये दांव

Summary :

टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट ईगल के लिए मेकर्स ने केजीएफ के एक्शन सीन्स को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक अंबू और अरिवु की जोड़ी से हाथ मिला लिया है जहां वो टाइगर को धमाकेदार एक्शन सीन्स को निर्देशित करेंगे।

बी-टाउन स्टार  टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं। टाइगर और सारा की फ्रेश जोड़ी जल्द ही पूजा एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म ईगल में दिखाई देगी। जहां फिल्म में टाइगर एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म ईगल में सारा और टाइगर को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। 
वहीं ईगल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी। सारा और टाइगर को पहली बार साथ में देखने के लिए तो दर्शक पहले से ही बेकरार है और अब इस फिल्म का केजीएफ का कनेक्शन सामने आया है। वो यह है कि केजीएफ के एक्शन डायरेक्टर अंबु अरिवु फिल्म ईगल से जुड़ गए हैं और इस फिल्म के सारे एक्शन सीन वो ही डिजाइन करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मेकर्स वाशु और जैकी भगनानी अपनी फिल्म ईगल में साउथ फिल्मों जैसा एक्शन दिखाना चाहते है इसलिए उन्होंने  केजीएफ के एक्शन डायरेक्टर अंबु अरिवु से इस फिल्म को लेकर बात की है और इस अबतक सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने पर जोर डाला है। इसके पीछे की खास वजह ये भी है कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
इस खबर के सामने आने से फैंस काफी ज्यादा खुश है क्योंकि अपने एक्शन के लिए फेमस टाइगर और अंबु अरिवु अगर साथ में काम करेंगे। ऐसे में दर्शकों को फिल्म ईगल में एक्शऩ का डबल डोज देखने को मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि इस एक्शन फिल्म की शूटिंग विदेश में शुरु हो चुकी है जिसके लिए एक्टर टाइगर श्रॉफ भी जा चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही आशिकी बॉय आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। वहीं टाइगर के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है जिसमें अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां, गणपत और स्क्रू ढ़ीला शामिल है। गणपत में टाइगर एक बार फिर अपनी हीरोपंति को-स्टार कृति सेनन संग रोमांस करते दिखाई देंगे। 

Desk Team