साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ की सक्सेस के बाद काफी पॉपुलर हो गए हैं। पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक केजीएफ 2 ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस का माहौल बदल दिया था। फिल्म में रॉकी भाई के किरदार में यश को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

केजीएफ 2 के हिट होने के बाद यश को बड़े पर्दे पर देखना फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां यश साउथ इंडस्ट्री के दमदार एक्टर है वहीं वो एक परफेक्ट फैमली मैन भी हैं। यश को अक्सर अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। यश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अक्सर ही अपनी फैमली के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

यश ने अपने बेटे संग अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक्टर से ज्यादा उनके लाडले की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि यथर्व अपने पापा यश के आर्म मसल्स के साथ अपनी तुलना कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यथर्व अपने पापा के मस्कुलर आर्म को छूते हैं और कहते हैं कि बहुत सॉफ्ट है। इसके बाद वो अपने मसल्स को स्ट्रेच करते हैं और अपने पापा यश से कहते हैं ये बहुत हार्ड है। अपने लाडले की ये बात सुनकर रॉकी भाई अपने बेटे की पीठ को थपथपाकर कहते हैं, ‘तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो’।
अपने लाडले के इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए केजीएफ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘ये दृढ़ विश्वास है, दैट्स माय ब्वॉय’। इस वीडियो को सिर्फ एक घंटे में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में भी फैंस दिल खोलकर यश और उनके बेटे की तारीफ कर रहे हैं।
.jpg)
बता दें कि ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी ने एक्टर यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। साल 2018 में ‘केजीएफ चैप्टर 1’ रिलीज हुई थी, लेकिन जब इसे हिंदी में डब करके रिलीज किया गया, तो लोगों ने फिल्म को बहुत सराहा। फिर साल 2022 में फिल्म का सीक्वल केजीएफ: चैप्टर 2 रिलीज हुआ था। उसे भी दर्शकों ने उतना की प्यार किया। वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ का तीसरा पार्ट साल 2026 में रिलीज हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



