Khatron Ke Khiladi 14 इस दिन से होगा शुरू, ये सितारे होंगे Rohit Shetty के शो का हिस्सा

Summary :

बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने पॉपुलर टीवी शो ‘Khatron Ke Khiladi 14’ के साथ वापस लौट रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘Khatron Ke Khiladi 14’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और पसंद किए जाने वाले स्टंट बेस्ड एडवेंचर रियलिटी शो में से एक रहा है। कुछ समय पहले निर्माताओं ने KKK 14 की रिलीज़ की तारीख को लेकर एक खुलासा किया था और दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। रियलिटी शो की शूटिंग इस बार रोमानिया में की गई है और इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर…

बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने पॉपुलर टीवी शो ‘Khatron Ke Khiladi 14’ के साथ वापस लौट रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘Khatron Ke Khiladi 14’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और पसंद किए जाने वाले स्टंट बेस्ड एडवेंचर रियलिटी शो में से एक रहा है। कुछ समय पहले निर्माताओं ने KKK 14 की रिलीज़ की तारीख को लेकर एक खुलासा किया था और दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। रियलिटी शो की शूटिंग इस बार रोमानिया में की गई है और इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

  • बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने पॉपुलर टीवी शो ‘Khatron Ke Khiladi 14’ के साथ वापस लौट रहे हैं
  • ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रीमियर 27 जुलाई, 2024 को सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा पर होने वाला है

खतरों के खिलाड़ी 14: कब और कहां देखें?

‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ का प्रीमियर 27 जुलाई, 2024 को सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा पर होने वाला है। निर्माताओं ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रोहित शेट्टी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘यूरोप में खिलाड़ी हॉलिडे मूड में आ गए। स्पा, शॉपिंग, अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा, उनका ड्रीम हॉलिडे बनने वाला है उनका सबसे बुरा सपना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘देश नया, खेल नया, खिलाड़ी नए, इसलिए इस बार मैं रोमानिया में डर की नई कहानी लिखूंगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

KKK 14 कंटेस्टेंट्स लिस्ट

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस सीजन में गश्मीर महाजनी, नियति फतनानी, असीम रियाज, करणवीर मेहरा, निमृत अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा श्रॉफ खिलाड़ियों के रूप में दिखाई देने वाले हैं।कलर्स टीवी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रोमानिया की खूबसूरत सड़कों पर दिखेगा खतरों का कहर, क्योंकि इस बार देखने मिलेंगी डर की नई की कहानियां, सिर्फ और सिर्फ रोमानिया में।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में

एडवेंचर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को उसके तीन फाइनलिस्ट गश्मीर, कृष्णा और करण वीर मिल चुके हैं। प्रशंसक शो से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और एपिसोड के लाइव होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले, शो के प्रतियोगियों को रोमानिया से लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।