Khushalii Kumar के नसीब आयी ये बड़ी फिल्म, जानिए किस किताब पर है आधारित

Summary :

खुशाली कुमार के लिए एक खुश खबर सामने आयी हैं जिसमे पता चला हैं की जल्द ही एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करती नज़र आएँगी ये फिल्म बीना नायक की चर्चित किताब ‘स्टारफिश पिकल’ पर आधारित होगी साथ ही इसमें एक्ट्रेस तारा नाम की एक मजबूत लड़की का किरदार अदा करती दिखेंगी।

अभिनेत्री खुशाली कुमार के फैंस के लिए आज हम उनसे जुडी एक बेहद बड़ी और साथ ही अच्छी खबर लाये है। जी हाँ…! जिन-जिन का यह सपना था की आखिर कब खुशाली कुमार म्यूजिक वीडियो के बाद फिल्मो में अभिनय करती नज़र आएंगी तो अब उनके लिए हम एक बड़ी खबर लाये हैं।
अब आप जल्द ही अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को एक शानदार फिल्म में अभिनय करते देख सकेंगे। बता दें कि खुशाली ने एक नई फिल्म साइन की है। यह फिल्म बीना नायक की चर्चित किताब ‘स्टारफिश पिकल’ पर आधारित होगी। जिस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अखिलेश जायसवाल के कंधों पर आई है। खुशाली के अलावा फिल्म में मिलिंद सोमन, एहान भट और तुषार खन्ना जैसे मशहूर कलाकार अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
खोताखोर के जीवन पर आधारित हैं ये फिल्म 
अब इस फिल्म के बारे में आगे की जानकारी देते हुए आपको बता दे कि इस फिल्म में दर्शकों को माल्टा की खूबसूरत और आकर्षक जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। साथ ही बीना नायक की यह किताब एक कुशल गोताखोर तारा सलगांवकर की जिंदगी के इर्द-गिर्द होती नज़र आने वाली एक फिल्म है। तारा अपने आसपास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। यह फिल्म दर्शकों को पानी के अंदर की एक खूबसूरत दुनिया की सैर पर ले जाएगी।
मजबूत लड़की का किरदार निभाती नज़र आएँगी खुशाली 
फिल्म में खुशाली एक तारा नाम की लड़की का किरदार अदा करती दिखेंगी, जो कि एक बेहद मजबूत लड़की है। तारा का एक बुरा अतीत है। वह उससे बाहर निकलने की कोशिश करती है, इस कड़ी में तमाम सामाजिक परंपरराओं और वर्जनाओं को तोड़ती नजर आती है। तारा की जिंदगी तब एक नया मोड़ लेती है, जब उसकी मुलाकात गुरुजी से होती है। बता दें कि फिल्म में गुरुजी के रोल में मिलिंद सोमन नजर आएंगे।
जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 
गुरुजी से मिलने के बाद तारा की जिंदगी एक नई करवट लेती दिखाई देती है और जिसके बाद पूरी तरह बदल जाती है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है। इस फिल्म पर मकेर्स जल्दी काम शुरू भी करेंगे। फिलहाल फिल्म के सितारे तैयारियों में जुट गए हैं और डाइविंग स्कूल में फिल्म के लिए एक स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Desk Team