साल 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर है और गूगल इंडिया की ‘मोस्ट ट्रेंडिंग इन 2019’ लिस्ट जारी की है। मूवी सेगमेंट में शाहिद कपूर – कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की गयी मूवी साबित हुई है।

फिल्म को भले ही क्रिटिक की तरफ से आलोचना झेलनी पड़ी हो पर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म दर्शकों से शानदार रेस्पॉन्स मिला। सेक्स सीन्स, कंट्रोवर्सी , भ्रामक बता कर नेटिज़ेंस ने इस फिल्म को काफी ट्रोल करने की भी कोशिश की।
हालांकि, शाहिद कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी ने फिल्म के किरदार कबीर सिंह को लेकर अपनी-अपनी सफाई दीं कि कबीर सिंह जिस तरह से हैं, वैसा क्यों है। अब, फिल्म में प्रीति का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी ने अपने करैक्टर को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

कियारा ने बताया की फिल्म के कुछ सीन्स पर वो खुद को असहज महसूस कर रही थी और उन्हें लगा की शायद ये लोगों को भी असहज लग सकता है लेकिन कबीर सिंह इस तरह का करैक्टर था कि हमे ये नेचर ही दिखाना था।

कियारा ने आगे कहा, ‘ कुछ दृश्यों पर में खुद को असहज महसूस कर रही थी और यकीनन वो किसी को भी असहज कर सकते है लेकिन कबीर सिंह के किरदार को देखते हुए ये जायज था। वो कबीर सिंह के किरदार को एक हीरो के तौर पर नहीं देखती है।

कियारा ने ये भी कहा, “यह अच्छा है कि इस पर बहस हुई और मैंने इसे उसी पर छोड़ दिया। मैंने इसे एक फिल्म और एक काल्पनिक कहानी के रूप में देखा, जिसमें कोई भी आपको उनमें से किसी की तरह होने के लिए नहीं कह रहा है। मैं अब आगे बढ़ गयी हूं। ”

शाहिद कपूर ने पहले कहा था कि वह कबीर सिंह द्वारा किए गए किसी भी काम का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका सही ढंग से प्रतिनिधित्व करना उनका काम नहीं है क्योंकि वह एक अभिनेता हैं। शाहिद ने आगे कहा कि यह तय करना दर्शकों का काम है कि वे कबीर सिंह के बारे में क्या गलत और सही सोचते हैं।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



