सरदार वल्लभभाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “महान सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा से हम सदा प्रेरणा लेते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनकी उत्कृष्ट सेवाओं से हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा। भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का आज के ही दिन 1950 में मुंबई में निधन हुआ था। 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “महान सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा से हम सदा प्रेरणा लेते हैं।” सत्तारूढ़ बीजेपी का मानना है कि स्वतंत्रता के बाद अगर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को पटेल ने संभाला होता, तो वहां स्थिति बेहतर होती। 


प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में सरदार पटेल के सम्मान में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था। देश के पहले उप प्रधानमंत्री पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। भारत के लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध पटेल का कई रियासतों का भारत में विलय कराने में बहुत योगदान था। 

Desk Team