जब से लोगों को पता चला है कि भूल भुलैया का पार्ट 2 भी रिलीज होने वाला है, तब से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही फिल्म के पोस्टर से कार्तिक आर्यन की तो झलक पहले ही देखने मिल गई थी। लेकिन अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक भी सामने आया है। तो कैसा रहेगा कियारा का फिल्म में रोल जानते समझते हैं इस रिपोर्ट में।

खतरनाक लुक में नजर आएगी कियारा
जैसा कि हम सभी जानते हैं की, फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में इसके दूसरे भाग से भी सभी को खासा उम्मीदें हैं। और फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।वही फिल्म की एक मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में कियारा बेहद खतरनाक लुक में नजर आने वाली हैं। जहां खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है।वही शेयर किए गए इस वीडियो में उनका डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वही इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा, ‘मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है’
कुछ समय पहले रिलीज हुआ था टीजर

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसकी शुरुआत मंजुलिका के ‘आमी जे तोमार’ गाना गाने से होती दिखी थी. टीजर में हवेली का वही पुराना कमरा दोबारा खुलता नजर आता है, जिसमें मंजुलिका नाचती थी. इसके बाद एक भूत को चीखते देखा जाता है और फिर होती है कार्तिक आर्यन की एंट्री. कार्तिक आर्यन इस टीजर में तांत्रिक का भेष लिए नजर आने वाले हैं. वहीं उनके साथ हैं छोटे पंडित यानी राजपाल यादव. जाहिर है कि इस बार राजपाल और कार्तिक मिलकर भूत भगाने वाले हैं. फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आई थी. मालूम हो कि, भूल भुलैया 2, 20 मई 2022 को दस्तक देगी.


Download Android App
Download iOS App



