ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का करियर खत्म करने पर तुले शाहीन अफरीदी

Summary :

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी फ़िलहाल कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी ये फॉर्म काउंटी क्रिकेट में भी जारी रखी है।

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी फ़िलहाल कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी ये फॉर्म काउंटी क्रिकेट में भी जारी रखी है।  लेकिन अफरीदी की ये शानदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज़ के लिए करियर खत्म करने वाली बन चुकी है। मिडलसेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अफरीदी ने अपना पहले विकेट मार्नस लाबुशेन के रूप में हासिल किया जिनको वह हाल ही में हुई सीरीज में परेशान कर चुके हैं। 
आपको याद दिला दें जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई थी तो अफरीदी ने 5 पारियों में तीन बार लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वो सीरीज तो खत्म हो गई मगर शाहीन अफरीदी अभी भी लाबुशेन के पीछे पड़े हैं। काउंटी क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में शाहीन अफरीदी का ये पहला विकेट था। राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे शाहीन अफरीदी की गेंद को लाबुशेन छोड़ना चाहते थे, मगर गेंद उनके बैट का अंदरुनी किनारा लेते हुए विकेट पर जा लगी। लाबुशेन 25 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सैम नॉर्थईस्ट को उन्होंने पहली गेंद पर आउट कर शाहीन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। अफरीदी इन दो विकेट के बाद हैट्रिक पर पहुंच गए थे, मगर वह तीसरा विकेट नहीं ले पाए। काउंटी क्रिकेट ने शाहीन अफरीदी के डेब्यू विकेट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Desk Team