Isha Ambani की बचपन की दोस्त है ये बॉलीवुड अभिनेत्री, किया इमोशनल मैसेज

Summary :

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी Isha Ambani की सगाई 21 सितंबर को आनंद पीरामल के साथ हुई है। इन दिनों ईशा अंबानी की शाही सगाई की वीडियो सोशल मीडिया

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी Isha Ambani की सगाई 21 सितंबर को आनंद पीरामल के साथ हुई है। इन दिनों ईशा अंबानी की शाही सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। ईशा की सगाई में दुनियाभर के मेहमान आए थे।

बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। वैसे बता दें कि पूरी दुनिया से ही लोग ईशा और आनंद की सगाई की बधाईयां दे रहे हैं।

यह अभिनेत्री है Isha Ambani की बचपन की दोस्त

लेकिन Isha Ambani की बचपन की दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने उन्हें एक अलग ही अंदाज में सगाई की बधाई दी है।  बता दें कि कियारा आडवाणी ने ईशा की सगाई पर उन्हें एक भावुक सा संदेश भेजा है।

दरअसल कियारा ने अपनी और ईशा अंबानी की बचपन की कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन तस्वीरों में ईशा और कियारा बहुत क्यूट लग रहे हैं।

कियारा ने Isha Ambani के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

कियारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए लिखा है,”लाइफ में ऐसे कई स्पेशल लोग होते हैं जिनके साथ हम बड़े होते हैं। मेरी बचपन की दोस्त। वो आज भी उतनी ही केयरिंग, हंबल और शानदार हैं, जितनी तब थी जब हम पहली बार मिले थे। मेरी होने वाली दुल्हन, अपने अंदर के बच्चे को कभी बढ़ने मत देना। ”

बता दें कि कियारा का यह इमोशनल मैसेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। यकीनन लोगों के साथ कियारा के इस भावुक मैसेज ने Isha Ambani के दिल को भी जरूर छुआ होगा।

https://www.instagram.com/p/BoDknB5joPg/?utm_source=ig_embed

Isha Ambani की सगार्ई किसी फेयरी टेल की कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। अंबानी परिवार ने सगाई को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि इस सगाई में बॉलीवुड के सितारों से लेकर हॉलीवुड के नामचीन हस्तियां भी शुमार हुई थीं।

Desk Team