Kishwer Merchant: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कोई सीरियल या शो नही बल्कि उनकी खुद की निजी राय है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद से 8 साल छोटे सुयश राय से साल 2016 में शादी की थी, जिसके बाद कपल का एक क्यूट सा बेटा हुआ और उसका नाम निर्वैर पड़ा. इस इंटर रिलीजन शादी की वजह से काफी विवाद भी हुआ था. लेकिन अब हाल ही में दोनों ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में अपनी पहली मुलाकात से लेकर शादी, उम्र के अंतर पर घरवालों के रिएक्शन और दूसरे बच्चे के बारे में बात की है.
किश्वर मर्चेंट ने बताया कि दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर हुई थी. वहां वो विवियन के साथ काम करती थीं और सुयश एक्टर से मिलने के लिए आते थे, वहीं दोनों मिले और फिर इनकी बातें शुरू हो गईं. इसके बाद उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात के बाद इनकी फोन पर 7 घंटे नॉन स्टॉप बात हुई थी. फिर जब उन्हें ये मालूम हुआ कि सुयश उनसे 8 साल छोटे हैं तो उन्होंने इस रिश्ते तो वहीं तोड़ दिया था.
Kishwer Merchant Age: सुयश की उम्र जानकर किश्वर ने किया था ब्रेकअप

वहीं सुयश ने बताया कि, ‘हमारी मुलाकात 9 जनवरी 2011 को हुई थी. इसने मुझसे मेरी उम्र पूछी तो मैंने कहा 21 साल और ये उस वक्त 29 साल की थी. फिर इसने कहा कि बेवकूफ मत बनाओ, ये कहकर उसने टाल दिया. उसके तब तक लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन मार्च में जब मेरा बर्थडे आया और केक पर 22 लिखा था तो इसे यकीन हुआ और इसने कहा कि मैं एक बच्चे को डेट कर रही हूं. ऐसा नहीं कर सकती, मैं कैसे सम्भालूंगी ये 8 साल छोटा है.’
Kishwer Merchant Baby: किश्वर की उम्र पर सुयश की मां का रिएक्शन

एक्टर ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे बताया कि, ‘दोस्तों ने किश्वर से कहा कि स्प्लिट्सविला का लड़का है, घुमाकर छोड़ देगा.’ सुयश ने बताया कि किश्वर की मां बहुत चिल हैं लेकिन उनकी मां ने कहा था, ‘कितनी बड़ी लड़की ले आया.’ कपल ने ‘बिग बॉस’ के बारे में भी बताया कि दोनों को साथ में शो करने से भी लोगों ने मना किया था. कहा था कि अगर किया तो ब्रेकअप हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
Kishwer Merchant First Husband: किश्वर अब 44 की उम्र में नहीं बनना चाहतीं मां

इसके बाद जब बेबी प्लानिंग को लेकर बात शुरू हुई तो सुयश ने कहा कि मैं काफी वक्त से किश्वर से दूसरे बच्चे के बारे में बात कर रहा हूं. क्योंकि, मुझे एक बेबी गर्ल चाहिए. लेकिन, लगता है किश्वर दूसरे बच्चे के लिए राजी नहीं है. इसपर किश्वर ने कहा कि सुयश काफी टाइम से मेरे पीछे पड़ा हुआ है. फिर रश्मि ने हंसते हुए कहा कि पापा की परी भी होना चाहिए, जिसपर किश्वर बोलीं, ‘मैं 44 साल की हूं और अब दूसरा बच्चा नहीं कर सकती.’
जब पहले बेबी के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि उसके बारे में दोनों अनजान थे. एक्ट्रेस ने बात जारी रखते हुए कहा कि ‘मैंने उसको बताया नहीं था, हम दोनों को साथ में पता चला था. ये हम दोनों के लिए शॉकिंग था क्योंकि ये प्लान्ड चाइल्ड नहीं था. दो हफ्ते मैंने अपनी मॉम को बोला था कि हम पेट पेरेंट्स हैं और हमें बच्चा नहीं चाहिए और दो हफ्ते बाद मैं अपनी मां के सामने खड़ी हूं और कह रही हूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं.
मैंने नवंबर में कंसीव कर लिया था लेकिन पता ही नहीं था, जनवरी में मुझे रियलाइज हुआ कि मैंने अपना पीरियड्स स्किप कर दिया, मतलब मैं प्रेग्नेंट हूं. तब हमें पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं, मैंने सुयश को कॉल किया पर वो पार्टी में था फिर मैने उससे कहा कि वो जो टेस्ट वाला होता है किट वो लेकर आ कुछ तो गड़बड़ है और फिर जब टेस्ट किया तो हमें पता चला.’
Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार


Download Android App
Download iOS App




