मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाकिस्तानी सरकार ऊटपटांग फैसले ले रही है। इसके साथ साथ पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स भी भारत के खिलाफ उलटे सीधे बयान दे रहे है।

पाकिस्तानी कलाकारों ने बॉलीवुड को भी निशाने पर लेने की कोशिश की है पर हर बार करारा जवाब मिला है। अब पाकिस्तानी वीडियो जॉकी, वकार जका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वकार ने भारत के खिलाफ तो जहर उगला ही है और साथ में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शक्ल पर भद्दे कमैंट्स किये है। बता दें, वकार जका सोशल एक्टविस्ट भी है और टीवी शो भी चलाते है।

ये वीडियो वकार ने कार में बैठकर बनाया है और जो बातें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में कही है वो सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वकार को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

वकार जका ने अपने वियो में पाकिस्तानी सरकार से मांग की है भारतीय एक्टर्स के बिलबोर्ड तुरंत हटाए जाये और साथ ही पाकिस्तान में बिसनेस करने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों को भी हिदायत दी है कि वो भारतीय कलाकारों को प्रचार के लिए अप्रोच न करें।

वकार ने अपने वीडियो में ये भी बोला है कि जब उन्होंने पहली बार दीपिका और प्रियंका चोपड़ा को देखा तो उन्हें उलटी आने लगी थी और उन्हें यकीन नहीं हुआ की ये एक्ट्रेस परदे पर क्या मेकअप लगाकर आती है।

अब भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने वकार की खूब ट्रॉल्लिंग की है और उनके वीडियो पर ताबड़तोड़ कमैंट्स आ रहे है। साथ ही वकार को पहले अपने देश में झांकने की सलाह दी है।
अब देखिये सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन वकार जका के वीडियो पर :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.



Download Android App
Download iOS App



