भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 30 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 18 अप्रैल 1992 को बंगलुरू में जन्मे लोकेश राहुल के बर्थडे के स्पेशल दिन फैंस, क्रिकेट जगत और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बर्थडे के खास दिन उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने भी एक एक पोस्ट में उन्हें बधाई दी है और उनके साथ अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के बर्थडे पर कुछ लविंग तस्वीरों के साथ इनके कैप्शन में लिखा है, आपके साथ कहीं भी, हैप्पी बर्थडे। इसके साथ ही उन्होंने लव वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं आथिया का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। मगर, क्या आपको मालूम है अथिया से पहले क्रिकेटर का नाम एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया है।
इस साउथ अभिनेत्री के साथ जुड़ा नाम
इस लिस्ट में सबसे पहले साउथ इंडियन एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का अत है जिनका नाम लोकेश राहुल का नाम जोड़ा जा चुका है। जी हां, कुछ साल पहले मीडिया में कई बार राहुल और निधि के एक- दूसरे को डेट करने की खबरें उड़ी थी। पर जब क्रिकेटर को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें दुनियाभर से बर्थडे की बधाइंया मिल रही हैं तो निधि ने राहुल के नाम को लेकर कोई पोस्ट नहीं डाला।

हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब निधि ने अपनी चुप्पी तोड़ी और दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में खुलासा किया। एक इंटरव्यू में राहुल संग अपनी लिंकअप की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। निधि ने कहा कि हम दोनों के बीत रिश्ते की खबरें महज कोरी अफवाह है।

निधि अग्रवाल ने यह भी बताया कि ‘मैं राहुल को जानती हूं, लेकिन हम दोनों कभी एकसाथ बाहर नहीं गए। राहुल के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए निधि ने कहा कि ‘मैं उनसे लंदन में मिली थी, उस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच मैच था जिसमें टीम इंडिया ने पाक को हराया था। तब मैं लंदन में थी तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई देने पहुंच गई थी, तभी राहुल से मुलाकात हुई थी।

बताते चले, निधि अग्रवाल ने साल 2017 में फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से अपने सिनेमा करियर पारी शुरू की इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। इसके बाद निधि ने तेलुगू फिल्मों की तरफ रुख कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



