बॉलीवुड फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर अरबाज खान और उनकी मुन्नी गर्ल मलाइका अरोड़ा खान का तलाक हुए काफी समय हो चुका है। भले ही दोनों आज एक दूसरे से अलग हों लेकिन बच्चों के लिए उनका प्यार फिर जाग ही जाता है और अक्सर दोनों अपने बच्चों के साथ देखे भी जाते हैं।

दरअसल, पिछली रात अरबाज को रेस्तंरा में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। पंजाब केसरी के मीडिया सूत्रों की माने तो अरबाज की ये मिस्ट्री गर्ल राजधानी दिल्ली की रहने वाली है।
यह मिस्ट्री गर्ल दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा है और नई दिल्ली के एक नामी स्कूल वंसत वैली से पासआउट है। मिस्ट्री गर्ल का नाम पल्लवी सैनी बताया जाता है जो 23 से 25 साल की हैं। पल्लवी फैशन ब्लोगर है और इन दिनों मुम्बई में रह रही हैं।
जब दोनों रेस्तंरा से बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मी उनकी फोटो खींचने लगे। लेकिन ये मिस्ट्री गर्ल मीडिया को देख अनकंफर्टेबल होने लगी।
यह मिस्ट्री गर्ल ऑटो रिक्शा में बैठने के बाद अपना चेहरा छिपाने लगीं तो मीडिया ने इसके सारे पोज कैमरे में कैद कर लिए। इस मिस्ट्री गर्ल के साथ अरबाज की नदकियों से यही लगता है अरबाज को अपना नया प्यार मिल गया है।
बता दें कि इससे पहले अरबाज का नाम एक और लड़की के साथ जुड़ा था। जिसका नाम यैलो मेहरा बताया जाता है। जब यैलो के बारे में अरबाज से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मेरी दोस्त है और यैलो एक रेस्तंरा चलाती है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








