कुछ ऐसा रहा श्रीदेवी का बाल कलाकार से लेकर बॉलीवुड तक का सफर!

Summary :

NULL

बॉलीवुड की खूबसूरत व मशहूर अभिनेत्री चांदनी यानि श्रीदेवी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। रविवार की सुबह आई उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के लोग भी हैरान हैं। चांदनी नाम से प्रसिद्ध हुईं अप्सरा सदैव के लिए अंधकार में विलीन हो गई।

Sridevi

यहां जन्मी थी श्रीदेवी 

तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में जन्मी श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार बन गई। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं।

sridevi childhood

उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता वकील थे। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने चार साल की उम्र में तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। पिछले ही वर्ष फिल्म कैरियर में उनकी गोल्डन जुबली मनाई गई थी।

इस फिल्म में निभाई थी बाल कलाकार की भूमिका 

श्रीदेवी ने 1976 तक कई दक्षिणी भारतीय फिल्मों में बतौर बाल कलाकर काम किया। अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ में काम किया।

srideviश्रीदेवी को मलयालम फिल्म ‘मूवी पूमबत्ता’ (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया। तमिल-तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अभिनय के लिए भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

इस तरह की हिंदी फिल्मों की शुरुआत 

हिंदी फिल्मों में श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी। बॉलीवुड में उन्हें पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गई। कई दमदार किरदार निभाने वाली श्रीदेवी ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म ‘सीता और गीता’ की रीमेक ‘चालबाज’ में डबल रोल निभाया।

sridevi

पंकज पराशर द्वारा निर्देशित फिल्म में अंजू और मंजू के किरदार से उन्होंने सभी का मन मोह लिया। वर्ष 1983 में फिल्म ‘सदमा’ में श्रीदेवी दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन के साथ नजर आई। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख समीक्षक भी हैरान थे।

200 फिल्मों में किया काम 

Sridevi

वही, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। श्रीदेवी ने अपने लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। इनकी फिल्मों में चांदनी, नागिन, जुदाई, हीर-रांझा, खुदा ग्वाह, चालबाज, मिस्टर इंडिया को लोग आज भी भुल नहीं पाए हैं।

दुबई में शादी अटेंड करने गई थी श्रीदेवी 

sridevi

बताते चले कि मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी शादी में शामिल होने दुबई गई थी। इस दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। वहां उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी दुबई में थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team