पीएम मोदी आज पहली बार पड्डुचेरी पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नरायणस्वामी ने किया। अपने पड्डुचेरी के दौरे पर सबसे पहले पीएम मोदी ऑरोविल स्थित अरबिंदो आश्रम पहुंचे। पीएम यहां विल्लीपुरम जिले में ऑरोविले इंटरनेशनल सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने बताया कि वह अपने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। सीएम ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में विकास कार्यों के लिए केंद्र से मदद की मांग भी की जाएगी।
हालांकि पीएम के अरबिंदो आश्रम जाने को लेकर एक महिला ने आत्महत्या की धमकी दी थी। इस महिला ने आश्रम के कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला और उसके परिवार को आश्रम छोड़ना पड़ा था। केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन ने बताया कि पीएम मोदी पुड्डुचेरी में तीन घंटे तक रहेंगे। यहां पीएम श्री अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से मिलेंगे। फिर सड़क के रास्ते स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने ऑरोविल जाएंगे। दोपहर के वक्त पुड्डुचेरी में भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App




