इन दिनों डीडी नैशनल पर प्रसारित किए जा रहे बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल में हाल ही द्रौपदी का चीर हरण दिखाया गया है। इस सीन को वैसे ‘महाभारत’ का आधारशिला माना जाता है। दरअसल द्रौपदी का जब चीर हरण हुआ तब उन्होंने कृष्ण को पुकारना शुरू किया और रोने लगीं। मगर क्या आपको मालूम है कि इस सीन के समय दौपदी का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली सच में रोने लगी थीं?

एक्ट्रेस रूपा गांगुली यानी महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अदाकारा को शूट करने से पहले चीर हरण का सीन सही तरीके से समझाया गया था,लेकिन जब उनका शूट करना शुरू कर दिया गया और डायलॉग बोलने शुरू किए तो वह अचानक से रोने लगीं। रूपा गांगुली के करीब आधे घंटे रोने के बाद जब वह चुप हुईं तब दोबरा से शूट किया गया।

स्पेशल साड़ी चीर हरण के लिए आई
बता दें कि चीर हरण के सीन के शूट के समय का एक किस्सा काफी दिलचस्प है,जब इस सीन के लिए करीब 20 मीटर की स्पेशल साड़ी का ऑर्डर किया गया था। तब महाभारत के एक मेकिंग वीडियो डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने इस चीर हरण सीन के बारे में खुलासा किया था।

क्योंकि रूपा गांगुली ने शूट के वक्त सिर्फ 6 मीटर की साड़ी पहनी थी,मगर जो साड़ी महाभारत में चीर हरण के वक्त पहने दिखाई दी उसे खासतौर पर तैयार करवाया गया था।

इसके लिए एक फ्रेम में स्पेशल इफेक्ट्स से तैयार साड़ी का शूट किया गया था और दूसरे फ्रेम में द्रौपदी को। बता दें कि यह स्पेशल इफेक्ट्स वाली साड़ी और द्रोपदी को इस तरह से सुपरइम्पोज करवाया गया कि वो दृश्य एक दम सच लग रहा था।


Download Android App
Download iOS App



