जानिये अमिताभ बच्चन ने टिक-टॉक विडियो शेयर करते हुए क्यों लिखा ‘कैमरामैन को दो इनाम !

Summary :

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो एक रेस कॉम्पिटिशन के दौरान का है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जितना ऑन स्क्रीन बिजी रहते है उतना ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमिताभ हर तरह के पोस्ट शेयर करते है , कभी निजी जीवन से जुड़ी चीजों पर तो कभी मजाकिया पोस्ट्स शेयर कर अपने फैंस को हंसाते भी है। 
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो एक रेस कॉम्पिटिशन के दौरान का है। आपको बात दें ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर एक यूजर शेयर किया था, जिसे अमिताभ ने रीट्वीट किया है। 
इस विडियो में एक कैमरामैन रनिंग कॉम्पिटिशन को कवर करता दिख रहा है। इस दौरान वह इतनी तेज भागता है कि कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे ऐथलीट्स से भी आगे निकल जाता है। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने सवाल किया है कि  ‘बताओ पहला इनाम किसको मिलना चाहिए खिलाड़ी को या कैमरामैन को…….!!!’। 

यह वीडियो बिग बी को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी राय भी यूजर्स के साथ शेयर की। अमिताभ ने कहा कि इनाम ‘कैमरामैन को’ मिलना चाहिए। अमिताभ के फैंस के बीच भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
वर्र्क फ्र्रंट की बात की जाए तो अमिताभ इन दिनों सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे है और हाल ही में बिग बी पहली तेलुगु फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आ रहे है। अगले साल उनकी तीन फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ रिलीज होगी। 

Ujjwal Jain