इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ग़दर 2 अब रिलीज से महज एक ही दिन दूर हैं। ऐसी में फैंस फिल्म के लिए खासा एक्साइटेड दिख रहे हैं। बता दे की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी हैं। वही एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त मानी जा रही हैं। ऐसे में अब खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके की नजर गदर 2 पर जा पड़ी हैं। जहां केआरके ने अपने गदर 2 के फिल्म रिव्यु से हर किसी को हैरान कर दिया हैं।

दरअसल गदर 2 में सारे वही स्टारकास्ट रखे गए हैं, जिन्हे गदर में रखा गया था। ऐसे में फिल्म की आगे की स्टोरी जानने के लिए फैंस खासा एक्साइटेड भी दिख रहे हैं। बता दे की फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिलते हुए देखा गया था। ऐस में खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके किसी फिल्म का रिव्यु ना करे ऐसा तो कैसे ही मुमकिन हैं। फिर क्या ने गदर 2 का भी अब जबरदस्त रिव्यु दे दिया हैं।

दरअसल हाल ही में केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल पैट ट्वीट कर गदर 2 का रिव्यु देते दिखे हैं। जहां केआरके यह ट्वीट करते दिखे हैं की- कुछ लोगों ने गदर 2 देखी और उनके मुताबिक ये शानदार कॉमेडी फिल्म है। उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग कपिल शर्मा की कॉमेडी से बेहतर है। जब भी उत्कर्ष स्क्रीन पर आ रहे थे तो वह जोर-जोर से हंस रहे थे। वह इंग्लिश स्टाइल में हिंदी बोल रहे थे जैसे फरदीन खान ने अपनी पहली फिल्म में किया था।


वही अब केआरके कोई ट्वीट करे और उसपर फैंस अपने रिएक्शन देकर उन्हें ट्रोल ना करे ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं हैं। फिर क्या केआरके के इस ट्वीट पर भी यूजर्स अब उन्हें जमकर ट्रोल करते दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘तू चाहे कुछ भी कह ले पर ये मूवी तो हिट होगी, और तू ऐसे ही रोता रहेगा’,



वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘लगता हैं देओल परिवार की तरफ से इस बार तुम्हे पैसे नहीं मिले हैं, इसी वजह से नेगेटिव रिव्यु दे रहे हो’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘यानी पिक्चर सुपर-डुपर हिट हैं, और उत्कर्ष शर्मा ने अच्छा काम किया है, तभी तेरी जल रही है ,जा बे देशद्रोही कही का’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार केआरके को ट्रोल करते दिख रहे हैं।

गदर 2 की बात करें इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा ने गदर में छोटे जीते का ही किरदार निभाया था। अब फिल्म में जीते बड़ा हो गया है और उसका किरदार भी उत्कर्ष निभाने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन ही फिल्म 10-15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। कलेक्शन पर असर इसलिए पड़ने वाला है क्योंकि इसी दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होती दिख सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



