बॉलीवुड के मोस्ट चारमिंग और हैंडसम हीरो कहे जाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त दिख रहे हैं। वही सभी इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे की रणबीर अभी-अभी एक से दो गए हैं। यानी रणबीर अब अपने लाइफ में सेटल हो गए हैं। और उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई हैं। वही आपको रणबीर कपूर का फिल्म ये जवानी हैं दीवानी का ये फेमस डायलॉग तो याद ही होगा की Shaadi is दाल चावल for पचास साल till you die. अरे ! लाइफ में थोड़ा बहुत खीमा पाव, टंगड़ी कबाब, हक्का नूडल्स भी होना चाहिए न! लेकिन अब अपने इसी डायलॉग को रणबीर कपूर ने झूठा साबित कर दिया हैं।

रणबीर कपूर ने कही ये बात
दरअसल शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। एक्टर ने मूवी शमशेरा के अलावा अपनी शादी और पत्नी आलिया भट्ट के बारे में भी बात की। रणबीर ने आलिया की तारीफ भी की। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने बताया कि वे आलिया को अपनी जिंदगी में कितना चाहते हैं और शादी के बाद उन्हें किस बड़ी चीज का एहसास हुआ है इसके बारे में भी जिक्र किया हैं।
रणबीर ने आलिया को बताया दाल-चावल

वही रणबीर ने आलिया को अपनी दाल चावल बताते हुए कहा- ये साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल फिल्मों के रिलीज होने के साथ-साथ मेरी शादी हुई है। जो मेरी लाइफ में एक खूबसूरत चीज रही है। मैं हमेशा फिल्मों में कहता था कि शादी एक दाल चावल की तरह है। लाइफ में थोड़ा टंगडी कबाब, कीमा पाव, हक्का नूडल्स होना चाहिए। लेकिन बॉस जिंदगी के तजुर्बे के बाद दाल चावल ही बेस्ट है और कुछ नही।आलिया मेरे लिए दाल चावल में तड़का है, अचार है, कांदा है, सब कुछ है। वाकई में रणबीर कपूर का ये जवाब सुनने के बाद तो आलिया भट्ट भी फूले नहीं समा रही होंगी।


Download Android App
Download iOS App



