अब कुछ ही दिन और बाकी रह गए हैं जब बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले का अयोजन होने वाला है। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 13 के लंबे सफर को पूरा करते हुए शो अब अंतिम पड़ाव पर है। वैसे शो को लेकर दर्शकों में अभी से खूब उत्साह भी देखने को मिल रही है। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर कौन बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम दर्ज करने वाला है। इस कड़ी में आपको बता दें सबसे पहले टॉप 2 और टॉप 3 कंटेस्टेंट को लेकर खबर सामने आई है।

वैसे जितने ज्यादा लोग इस बात के लिए बैचेन हैं कि आखिरकार बिग बॉस का खिताब कौन जीतेगा,उतनी ही ज्यादा चिंता इस दौरान घर के अंदर रहने वाले सदस्यों के बीच है। वो इस लिए क्योंकि जब हालिया एविक्शन में सलमान खान ने आरती सिंह का नाम लिया तो उस दौरान आरती काफी ज्यादा अपसेट दिखाई दी।

मगर इसके बाद उन्होंने फौरान सल्लू मियां को आई लव यू सर कहकर बात को संभाल लिया था,जिसके बाद सलमान खान ने एविक्शन में ट्विस्ट लाते हुए मजाकियां अंदाज में कहा था,मैं मजाक कर रहा हूं तुम नहीं जा रही हो।

इसके तुरंत बाद आरती की सांस में सांस आई,लेकिन अब एविक्शन किसका होगा और कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 2-3 में अपनी जगह बनाने में सक्षम हो पाएगा। इस बात को लेकर लगभग हर किसी में काफी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि टॉप 3 की लिस्ट में असीम रियाज,सिद्घार्थ शुक्ला और शहनाज गिल शामिल हो सकते हैं।

मगर इसके बाद शो से शहनाज गिल को भी एविक्शन हो जाएगा,तब शो में टॉप 2 में सिद्घार्थ और आसिम एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। खबर यह भी है कि बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई,पारस छाबड़ा और आरती सिंह काफी पीछे दौड़ते दिख रहे हैं।

शो में हाल-फिलहाल रश्मि देसाई,आरती सिंह,सिद्घार्थ शुक्ला,माहिरा शर्मा,शहनाज गिल,पारस छाबड़ा,आसिम रियाज बाकी बचे हुए है,मगर आरती सिंह,माहिरा शर्मा और शहनाज गिल पूरी तरह से निशाने पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



