कोरोना वायरस का नाम जैसे ही लोग सुनते हैं तो उनके जेहन में सबसे पहले मौतों का आंकड़ा आता है। इसी बीच चीन के झेजियांग में एक महिला नोवेल कोरोना वायरस ने पीड़ित है जिसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। वहां पर इसे सुनते ही एक खुशी की लहर छा गई।

ट्विटर पर इस अच्छी खबर को सुनते ही यूजर्स ने बधाई देना शुरु कर दिया। इस खबर को सुनकर कई लोग खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का एक क्लिप ट्विटर पर चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट सिन्हुआ ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, लकी बेबी।

चीन के झेजियांग में एक कोरोना वायरस से पीड़ित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। उस बच्चे की जांच की गई है जिसमें पता चला है कि बच्चा किसी भी संक्रमण से पीड़ित नहीं है। इस लड़के के जन्म होने के बाद ही हैैशटैग फाइटवायरस वहां पर ट्रेंड हो गया है और महिला की खूब सराहना लोग कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की जांच बच्चे में की गई थी जिसमें निगेटिव अया है और अभी डॉक्टरों ने उसे गहन देखरेख में रखा हुआ है। बता दें कि बच्चे की कुछ दिनों में एक और जांच हांगझोऊ में झेजियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के चिल्ड्रेन अस्पताल में होगी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बच्चे को भाग्यशाली कहा है। इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, आशा करते हैं कि यह इसी तरह से रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, वाह,भगवान का शुक्र है। एक और यूजर ने लिखा,उम्मीद है कि यह नकरात्मक बना रहेगा,क्योंकि आरएनए वायरस छह महीने तक रक्त परीक्षण से बचे रह सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



