बहन से तुलना पर छलका इस टीवी एक्ट्रेस का सालों पुराना दर्द, बॉडीशेम करने वालों को भी लिया आड़े हाथों

Summary :

‘ये है मोहब्बतें’ फेम टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी को कुछ समय से बहुत ट्रोल किया जा रहा था। हाल ही में उन्होंने कई बोल्ड फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की अच्छे से क्लास लगाई है।

टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने कई टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें से खास पहचान मिली थी। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर हैं। बीतों दिनों ही एक्ट्रेस अपनी बैचलरेट पार्टी एंजॉय करने के लिए गर्ल गैंग के साथ थाईलैंड गई थीं। 
कृष्णा मुखर्जी का फूटा गुस्सा
जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट एंड सेक्सी फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। एक्ट्रेस को उनके फिगर और हाइट को लेकर भी ट्रोलर्स ने काफी खरी-खोटी सुनाई थी। मगर अब कृष्णा ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए उनका मजाक उड़ाने वालों को फटकार लगाई है।
कृष्णा ने बिकिनी में शेयर की फोटोज

कृष्णा मुखर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके साथ उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। दोनों बहनें बिकनी पहने समुंद्र किनारे पोज देती दिख रही हैं। ब्लैक गॉगल्स और ओपन हेयर में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।
कृष्णा मुखर्जी का कैप्शन
कृष्णा मुखर्जी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “छोटा या लंबा, मोटा या पतला… सांवला या गोरा, स्किन दिखाना या ढंका हुआ… सोसाइटी ने हमेशा महिलाओं के कैरेक्टर पर ही उंगली उठाई है। महिलाओं के फीचर और उनके उनकी बॉडी को अपनी पसंद के मुताबिक ऑब्जेक्टिफाई करते हैं। लगातार जज करना! ये टाइम है, जब हम सीखते हैं कि महिला कोई ऑब्जेक्ट नहीं है। पर्सनल चॉइस की रिस्पेक्ट कीजिए।”
बहन के साथ तुलना करने पर छलका दर्द
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हमेशा उनकी बहन और उन्हें जज किया जाता है। इस बार एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, “जब हम छोटे थे, तब हम दोनों बहनों की लगातार एक-दूसरे से तुलना होती थी। मैं इतनी गोरी कैसे हूं और वो नहीं है। वो इतनी लंबी है और मैं नहीं। छोटी लड़कियों के रूप में हमें खेलने और आगे बढ़ने के डायरेक्शन में लगाने की बजाय लोग हमें तुलना या कॉम्पटीट करने में मजबूर करते थे।”
कृष्णा ने लगाई ट्रोलर्स को फटकार
वहीं, लास्ट में कृष्णा ने ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए लिखा, “मुझे पता है कि सोशल मीडिया बोलने की आजादी के लिए खुला है, लेकिन प्लीज जहर उगलने से पहले थोड़ी दया दिखाओ। टाइम आ गया है कि अपनी असुरक्षा और कम आत्मसम्मान को दूसरों पर डालकर प्रोजेक्ट करना बंद कर दें। आशा है कि हम डिग्निटी और शांति बनाए रखेंगे।”

Desk Team